जयसमंद का जलस्तर 19 फ़ीट के करीब, ओवरफ्लो होने में 8 फ़ीट बाकी
उदयपुर। उदयपुर जिले में विश्वविख्यात एशिया की दूसरी सबसे बड़ी जयसमंद झील का नजारा मनमोहक होने लगा है। बारिश के बाद 9 नदी और 99 नालों में पानी की आवक के चलते जलस्तर बढ़ कर करीब 18 फ़ीट के ऊपर जा पहुंचा है। मंगलवार शाम तक झील का जलस्तर 18.8 फ़ीट हो गया है।
ग्रामीणों को जयसमंद झील के ओवरफ्लो का बेसब्री से इंतजार है। जयसमंद झील की पाल पर हाथी बनाए हुए हैं। कहा जाता है कि झील का पानी हाथी के पैर छूने पर ओवरफ्लो हो जाता है यानी 27 फ़ीट के करीब जलस्तर होने पर पानी ओवरफ्लो हो जाता है।
जयसमंद का ओवरफ्लो पानी गुजरात तक पहुँचता है। रविवार को यहाँ पर देश विदेश के लोगों का जमावड़ा रहता है। यहाँ तक की आस पास के पर्यटक नावों में बोटिंग करने भी आते हैं।